बिना बीमा के चल रहीं 705 सरकारी शराब की दुकानें, सीसीटीवी जलने से साजिश का अंदेशा

Updated on 29-08-2026 11:57 AM
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग को ही करनी पड़ रही है। 6 महीने में चार बड़ी घटनाएं हुईं, जिसमें करीब 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जब चारों दुकानों में आग के पैटर्न को जांचा तो एक जैसी कहानी सामने आई।

चारों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जलने की बात सामने आई। सभी दुकानों आग लगने की वजह शार्ट सर्किट ही बताई गई। नवंबर 2025 में दंतेवाड़ा के बचेली की दुकान में लगी आग की जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। 3 अगस्त 2026 को बिलासपुर के व्यापार बिहार की दुकान में लगी आग भी शार्ट सर्किट से ही बताई गई, लेकिन आबकारी विभाग ने उसकी एफआईआर ही नहीं करवाई।

जिसकी वजह से पीछे की कहानी सामने ही नहीं आई। इसके पहले बिलासपुर में फरवरी में सकरी दुकान में लगी आग में भी एफआईआर नहीं करवाई गई थी। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक आबकारी विभाग एफआईआर नहीं करता, तब तक हम जांच शुरू नहीं कर सकते। मजबूरी में हमें आगजनी की शिकायत दर्ज करनी पड़ती है।

आबकारी के अफसरों का कहना है कि 2022 तक विभाग में बीमा कंपनी काम करती थीं। तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी ने इस व्यवस्था को बंद कर दिया था। 2022 के पहले जो भी आगजनी की घटना होती थी उसमें बीमा कंपनी फारेंसिक जांच करवाया करती थी।

जिसमें यह बात सामने आ जाती थी कि आग प्राकृतिक नहीं है। मानव जनित आग होने की वजह से कंपनियां क्लेम नहीं देती थी। इसमें दुकान के अंदर चल रहे खेल उजागर हो रहे थे। त्रिपाठी ने इसी बात को आधार बनाकर बीमा करवाना बंद कर दिया था कि कंपनी क्लेम नहीं देती है तो नुकसान हो रहा है।

बचेली-महासमुंद में पकड़ी जा चुकी है चोरी

बचेली दुकान में लगी आग के पीछे वजह आबकारी दरोगा अजय शर्मा को पुलिस ने पकड़ा था। जांच में पाया गया कि दुकान में 1.69 करोड़ के गबन को छुपाने के लिए आग लगाई गई थी।

दुकान कर्मचारी जो शराब की बोतल बिक जाती थी, उसके बार कोड को फोटाे खींच कर रख लेते थे। जब स्टॉक मिलाने अधिकारी आते थे तो उस फोटो को स्कैन करवाकर दुकान में उपलब्धता बता दी जाती थी। इसी तरह 2025 में महासमुंद के बेमचा में लगी आग में भी दुकान रकर्मी ही पकड़ा गया था।

आबकारी विभाग ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस ने अपनी तरफ से आगजनी की कायमी दर्ज की है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

- रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर

कहीं हिसाब बिगड़ने की वजह से तो नहीं लगी आग

25 दिन के अंदर दो शराब दुकानों में आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब इनके जवाब के लिए बिलासपुर और रायपुर की शराब दुकान से जुड़े लोगों से बात की तो नई कहानी सामने आई। हाल ही में विभाग ने प्लेसमेंट कंपनी बदल दी हैं।

पुरानी कंपनियों ने जो घालमेल किया है उनके सबूत मिटाने के लिए आग लगाई जा रही हैं। इस दुकान में करीब 55 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। बावजूद बिलासपुर जिला आबकारी अधिकारी नवनीत त्रिपाठी ने अभी तक पुलिस में एफआईआर भी दर्ज नहीं करवाई है।

स्टेशन रोड की शराब दुकान में लगी आग

रायपुर के स्टेशन रोड की शासकीय शराब दुकान में गुरुवार की देर रात डेढ़ बजे अचानक से आग लग गई। आबकारी विभाग का दावा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।

जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण वर्मा का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर 10 लाख रुपए से अ​धिक के सामान क्षति का अनुमान है। दुकान में सवा कराड़ की शराब थी। शार्ट सर्किट सीसीटीवी कैमरे के पास हुआ, जिससे वह भी जल गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 August 2026
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।…
 30 August 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अटल आरोग्य लैब योजना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल…
 30 August 2026
रायपुर। खेल केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का जरिया नहीं, बल्कि यह विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम क्षण तक संघर्ष कर विजय  हासिल करने का साहस प्रदान करता…
 30 August 2026
रायपुर।  भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन…
 30 August 2026
रायपुर। गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड के ग्राम…
 30 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही…
 30 August 2026
रायपुर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार सरगुजा जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और खुशियों का संदेश लेकर आया है। महतारी वंदन योजना…
 30 August 2026
धमतरी।  जिले में पर्यटन को नई पहचान और नई ऊंचाई देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर अब गंगरेल,  रुद्री डेम माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों…
 30 August 2026
​रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…
Advt.