बंगाल सिलेंडर ब्लास्ट, पटाखा फैक्ट्री मालिक का भाई गिरफ्तार:8 लोगों की मौत हुई थी, मुख्य आरोपी पहले से गिरफ्तार

Updated on 04-04-2025 04:56 PM

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च की देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

यह मुख्य आरोपी और पटाखा फैक्ट्री मालिक का भाई है। इससे पहले 2 अप्रैल को मुख्य आरोपी चंद्रकांत बानिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाई घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।

पुलिस अब दोनों भाईयों से मामले में पूछताछ कर रही है। इससे पहले 1 अप्रैल को पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए शुरुआती जांच में 2 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी होने की बात कही थी।

वहीं, भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहना था कि यहां क्रूड बम बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस प्रशासन घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, SP कोटेश्वर राव ने कहा था कि घर में कोई अवैध पटाखा फैक्ट्री नहीं थी। TMC विधायक समीर कुमार का घटना के बाद कहना था कि पीड़ित परिवार का घर से कुछ मीटर की दूरी पर लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री थी। हो सकता है कि घर में पटाखों का कच्चा माल रखा गया हो, जिससे यह हादसा हुआ हो।

ब्लास्ट में मरने वालों की पहचान हुई 

हादसे में मरने वालों की पहचान प्रभावती बनिक (80 वर्ष), अरविंद बनिक (65 वर्ष), स्वांतना बनिक (28 वर्ष), अर्नब बनिक (9 वर्ष), अनुष्का बनिक (6 वर्ष), अस्मिता (6 महीने), अंकित (6 महीने) और सुतापा जाना (मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत) के रूप में की गई है।

घर में पटाखे का काम चलता था 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे वाले घर में कई सालों से पटाखे बनाने का काम होता था। बनिक परिवार में कुल 11 सदस्य रहते थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 April 2025
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज ताजा हिमपात हुआ। वहीं शिमला…
 11 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम आ रहे हैं। वे दोपहर करीब 3 बजे यहां पहुंचेंगे और लगभग दो घंटे तक रुकेंगे। पीएम इस दौरान…
 11 April 2025
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निजी यात्रा पर रणथंभौर में हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह-शाम और शुक्रवार को सुबह लगातार टाइगर सफारी का लुत्फ…
 11 April 2025
26/11 मुंबई हमलों के चश्मदीद मोहम्मद तौफीक ने कहा कि किसी को भी किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं है। मैं मुसलमान हूं, राणा भी मुसलमान है। किसी को…
 11 April 2025
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप…
 11 April 2025
दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार…
 11 April 2025
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नए वक्फ कानून के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पार्टी ऑफिस के बाहर ही बैरिकेड्स लगाकर…
 11 April 2025
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकी मार गिराया है। 2-3 आतंकियों को अभी सुरक्षाबलों ने घेर रखा है।…
 11 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड 64 साल के तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया। राणा का प्रत्यर्पण टॉप-सीक्रेट मिशन "ऑपरेशन राणा"…
Advt.