छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग ने रचा डिजिटल प्रशासन का नया इतिहास

Updated on 13-06-2026 11:58 AM

एमसीबी। डिजिटल सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सरगुजा संभाग ने छत्तीसगढ़ का पहला आधिकारिक संभागीय पोर्टल लॉन्च कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार को सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट division-surguja.cg.gov.in का विधिवत शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक वेबसाइट है, जो नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच प्रदान करेगी।

संभागीय वेबसाइट का निर्माण एवं तकनीकी सहयोग राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) सरगुजा द्वारा किया गया है। पोर्टल को भारत सरकार के सुरक्षित एवं आधुनिक  S3WaaS (Secure] Scalable & Sugamya Website as a Service) प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जिससे इसकी सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपयोगकर्ता सुविधा सुनिश्चित होती है।

अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत साइबर सुरक्षा : 

पोर्टल को  ^Secure&by&Design* फ्रेमवर्क पर तैयार किया गया है तथा इसकी होस्टिंग NIC के राष्ट्रीय डाटा सेंटरों में की गई है। इसके माध्यम से वेबसाइट को स्वचालित सुरक्षा अपडेट, साइबर सुरक्षा प्रबंधन और नियमित सुरक्षा ऑडिट जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। वेबसाइट पूरी तरह रिस्पॉन्सिव है, जिससे इसे मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर सहित सभी डिजिटल उपकरणों पर आसानी से उपयोग किया जा सकेगा। वर्तमान में यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

प्रशासन, पर्यटन और राजस्व सेवाओं का एकीकृत मंच : 

नव विकसित पोर्टल के माध्यम से सरगुजा संभाग की प्रशासनिक संरचना, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संभागीय प्रोफाइल, अधिकारियों की संपर्क जानकारी तथा सभी जिलों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेबसाइट में सरगुजा संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक धरोहरों, सांस्कृतिक विरासतों और क्षेत्रीय महोत्सवों की विस्तृत जानकारी भी शामिल की गई है, जिससे पर्यटकों को क्षेत्र की विशेषताओं से परिचित होने में सुविधा मिलेगी।

ऑनलाइन राजस्व सेवाओं तक सीधी पहुंच : 

पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब बी-1/पी-11, नामांतरण, राजस्व न्यायालय आवेदन, डायवर्सन सहित अनेक महत्वपूर्ण ऑनलाइन राजस्व सेवाओं तक सीधे पहुंच सकेंगे। इसके अलावा कार्यालयीन नोटिस, निविदाएं, अधिसूचनाएं, परिपत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी नियमित रूप से वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट में फीडबैक फॉर्म, मीडिया कॉर्नर, फोटो गैलरी और वीडियो गैलरी जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

डिजिटल सुशासन की दिशा में मील का पत्थर : 

शुभारंभ अवसर पर संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सरगुजा संभाग के सभी जिला कलेक्टरों और एनआईसी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जिलों द्वारा सक्रिय डेटा साझाकरण और एनआईसी की समर्पित टीम की मेहनत से राज्य का पहला संभागीय पोर्टल साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाने तथा डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में उपायुक्त आर.के. खुंटे सहित कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
 16 June 2026
सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की मंजूर राशि का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के…
 16 June 2026
कोरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के…
 16 June 2026
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह…
 16 June 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम पंचायत निवासी संतराम चौहान…
 16 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
 16 June 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का…
 16 June 2026
बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया…
Advt.