छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य

Updated on 13-06-2026 11:53 AM

रायपुर , छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से स्कूलों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएंगी।नए आदेश के तहत सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीपमंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा। मध्यान्ह भोजन के समय भोजन मंत्र का सामूहिक पाठ होगा, जबकि छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का वाचन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासन का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों और प्रबंधन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
 16 June 2026
सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की मंजूर राशि का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के…
 16 June 2026
कोरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के…
 16 June 2026
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह…
 16 June 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम पंचायत निवासी संतराम चौहान…
 16 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
 16 June 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का…
 16 June 2026
बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया…
Advt.