मिडिल ऑर्डर की नाकामी, गेंदबाजों का फ्लॉप शो, RCB की हार के 5 मुजरिम, जिन्होंने घर में कटाई नाक

Updated on 11-04-2025 03:11 PM
केएल राहुल की दमदार 93 रनों की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को उसके घर में घुस कर 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की है। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में जैसे-तैसे 163 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली ने 13 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को मिली हार के लिए 5 जिम्मेदार खिलाड़ियों के बारे में।

लियाम लिविंगस्टोन भी आरसीबी के नहीं आए काम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा निराश किया। अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर लिविंस्टोन के पास पूरा मौका था कि वह सय लेकर क्रीज पर खड़े रहते और आरसीबी के लिए जरूरी रन बनाते, लेकिन उन्होंने आते ही बल्ला भांजना शुरू कर दिया। इस तरह लिविंगस्टोन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद आरसीबी पर और ज्यादा दबाव बढ़ गया।

अच्छी शुरुआत के बाद फिल साल्ट से हो गई भारी चूक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की थी। साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलर 3 ओवर में स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा दिया था, लेकिन सिर्फ 1 रन चुराने की कोशिश में एक गलत कॉल पर वह रन आउट हो गए। फिल साल्ट 17 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। साल्ट के आउट होने के साथ ही आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई।

विराट कोहली ने फिर किया निराश

आरसीबी के लिए घरेलू मैदान पर विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया। फिल साल्ट के साथ मिलकर विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन विपराज निगम की फिरकी में फंसकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। विराट कोहली आरसीबी के लिए 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह आरसीबी की हार में विराट कोहली भी एक बड़े विलेन साबित हुए।

नहीं चला जोश हेजलवुड का जादू

आरसीबी के लिए इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से कमाल करने वाले जोश हेजलवुड का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जादू नहीं चल पाया। जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए 3 ओवर में 40 रन लुटा दिए जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हेजलवुड का नहीं चल पाना भी आरसीबी के लिए भारी पड़ा।

कप्तान रजत पाटीदार बैटिंग में रहे फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में घरेलू मैदान पर रजत पाटीदार पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। शुरुआती विकेट के बाद रजत के पास जिम्मेदारी थी कि वह आरसीबी के लिए कम से कम एक छोर को संभाले, लेकिन कुलदीप यादव उनको अपनी फिरकी में फंसा कर चलता कर दिया। पाटीदार 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई…
 18 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को कुछ ही मैच पहले एक बड़ा झटका लगा था। गुजरात के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स फील्डिंग के दौरान अचानक चोटिल हो गए थे। इसके बाद फिलिप्स…
 18 April 2025
मुंबई: अभिषेक शर्मा हाल ही में काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाकर अपनी जेब से एक पर्ची निकाली थी। इस पर्ची पर लिखा था कि…
 18 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही भारतीय टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी करने वाला है। इसमें कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा…
 18 April 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग में आए दिन एक से एक बड़े कारनामे हो रहे हैं। इस लीग में बहुत सी ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिसके चलते इस लीग का…
 18 April 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को शुक्रवार को यहां होने वाले…
 18 April 2025
मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विध्वंसक, लेकिन छोटी पारी खेलने के बद रोहित शर्मा छा गए हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि खराब फॉर्म…
 17 April 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंपायरों को नया काम दिया है। बल्लेबाजी के लिए आने वाले बल्लेबाजों को पहले अपना बैट चेक…
 17 April 2025
नई दिल्ली: भारत के लगभग हर राज्य अपनी टी20 लीग करवाने लगी है। मुंबई की भी टी20 लीग हुआ करती थी लेकिन कोरोना की वजह से बंद होने के बाद यह…
Advt.