गरियाबंद में चार घंटे चला फ्लड रेस्क्यू: बाढ़ में फंसे मासूमों समेत पांच लोगों को बचाया, 300 गायें अब भी घिरीं
Updated on
30-07-2026 01:45 PM
गरियाबंद ।जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर सेना की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे एक परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुहागपुर गांव के गौठान में बाढ़ के पानी से घिरे परिवार का करीब चार घंटे तक चले फ्लड रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक बचाव किया गया। हालांकि गौठान में मौजूद करीब 300 गायें अब भी बाढ़ के पानी के बीच फंसी हुई हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते सुहागपुर गांव का गौठान पूरी तरह पानी से घिर गया था। बुधवार दोपहर से एक परिवार वहां फंसा हुआ था। शाम करीब पांच बजे इसकी सूचना जिला प्रशासन और नगर सेना को मिली। हालात इतने गंभीर थे कि पैदल पहुंचना संभव नहीं था, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू बोट की व्यवस्था कर बचाव अभियान शुरू किया गया।
आधे किलोमीटर तक बोट से तय किया सफर
नगर सेना के जवानों ने तेज बहाव के बीच आधे किलोमीटर से अधिक दूरी बोट के जरिए तय की। अभियान के दौरान कई बार बोट बीच रास्ते में बंद हो गई, लेकिन दूसरी ओर मौजूद जवान टॉर्च की रोशनी से रास्ता दिखाते रहे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और देर रात तक चले अभियान में परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तीन मासूम बच्चों की भी बची जान
रेस्क्यू किए गए परिवार में 5 वर्ष, 3 वर्ष और 2 वर्ष के तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे। परिवार के सुरक्षित बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने 'जय बजरंगबली' के जयकारे लगाए। घंटों तक बाढ़ के बीच फंसे रहने के बाद परिवार के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी।
जिले का पहला देर रात फ्लड रेस्क्यू
बताया जा रहा है कि यह गरियाबंद जिले के इतिहास का पहला ऐसा देर रात फ्लड रेस्क्यू ऑपरेशन था, जिसे नगर सेना की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे।
फिलहाल प्रशासन गौठान में फंसी करीब 300 गायों को सुरक्षित निकालने की योजना पर काम कर रहा है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…