अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिल रहा
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंचे थे। अभी तक टीम 7 मैच खेल चुकी है लेकिन अर्जुन को एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला है। लखनऊ की टीम सिर्फ दो मैच जीती है और उसे 5 में हार मिली है। अर्जुन की पत्नी और बहन के अलावा मां अंजलि को भी लखनऊ के मैच में स्टेडियम में देखा गया है।26 साल के अर्जुन ने 21 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था। अब गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 52 विकेट के साथ 685 रन हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक ठोका था। लिस्ट ए क्रिकेट में 26 और टी20 में वह 35 विकेट ले चुके हैं।

