लालू 2 दिन से बीमार, दिल्ली ले जाने की तैयारी:ब्लड शुगर बढ़ने की खबर, पिछले साल मुंबई में हुई थी एंजियोप्लास्टी

Updated on 02-04-2025 12:26 PM

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बीते 2 दिनों से बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने की खबर है। ऐसा बताया जा रहा है कि शुगर बढ़ने के चलते एक पुराने जख्म से लालू की तकलीफ बढ़ गई है।

राबड़ी आवास पर लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे एयर एंबुलेंस से लालू को इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी है।

26 मार्च, यानी 7 दिन पहले ही लालू यादव गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे तेजस्वी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा था- 'गलत हो रहा है। सरकार को देखना चाहिए। हम इसके विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। जनता सब समझ रही है।'

बीते 10 साल में 3 ऑपरेशन

बीते सालों में लालू प्रसाद यादव के तीन बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। 76 साल के लालू की 13 सिंतबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है।

इससे पहले 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की थी।

2014 में लालू की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। करीब 6 घंटे में एऑर्टिक वॉल्व बदला गया था। इस दौरान दिल में मौजूद 3 एमएम के छेद को भरा गया था।

सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था

2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की थी। दोनों की सर्जरी की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा।

रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं, तब लालू उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे। कई कार्यक्रमों में भी वे भाग लेते दिखते हैं। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनको कई तरह का परहेज करना पड़ता है। लालू किडनी की बीमारी के अलावा अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त रहे हैं।

वैशाली पहुंचने पर समर्थक ने लालू के लिट्‌टी-चोखा खिलाया था

करीब 8 दिन पहले 23 मार्च को पटना से मुजफ्फरपुर जाते समय लालू को वैशाली जिले के भगवानपुर में समर्थकों ने रोक लिया था। इस दौरान एक समर्थक उनके लिए घर से बनी मक्के की रोटी, बथुए की साग, लिट्टी और चोखा लेकर पहुंचा था। इस दौरान लालू यादव ने समर्थकों से कहा था- 'चुनाव की तैयारी में लग जाइए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 April 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। आज मंगलवार को दौरे के तीसरे और आखिरी दिन शाह ने श्रीनगर स्थित राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक…
 08 April 2025
देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में भीषण गर्मी दौर शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में रात का…
 08 April 2025
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने यौन उत्पीड़न की घटना पर अपनी टिप्पणी के बाद माफी मांगी है। उन्होंने कहा,' मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा महिलाओं की सुरक्षा…
 08 April 2025
तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के 10 जरूरी बिलों को राज्यपाल की ओर से रोके जाने को…
 07 April 2025
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने काशी में कहा-औरंगजेब को आदर्श न मानने वाले भारतीयों का संघ में स्वागत है। शाखा में शामिल होने वाले सभी…
 07 April 2025
जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सिलसिलेवार बम ब्लास्ट मामले से जुड़े जिंदा बम केस में कोर्ट ने 4 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। सरवर आजमी, मोहम्मद…
 07 April 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू और कश्मीर दौरे के दूसरे दिन LoC और कठुआ में BSF की चौकी पर जाएंगे। यहां वे मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और हालात का जायजा…
 07 April 2025
सुप्रीम कोर्ट भवन के विस्तार के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने परिसर में खड़े 26 पेड़ों के ट्रांसप्लांट की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नए कोर्टरूम, कॉन्स्टीट्यूशनल कोर्ट,…
 07 April 2025
नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने भाजपा बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर में…
Advt.