छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; रायपुर समेत 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Updated on 20-07-2026 01:11 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा मनेन्द्रगढ़ में दर्ज की गई। इसके अलावा बिल्हा और मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6 सेंटीमीटर तथा मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर थाना, मगरलोड और चिरमिरी में 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नगरी, कुकरेल, रतनपुर, हरदीबाजार, पथरिया, मुकडेगा, बलौदा बाजार, पलारी और भाटापारा में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि कुकदुर, मनोरा, पेंड्रा रोड, खड़गवां, कापू, कोंटा, सिमगा, पौड़ी उपरोड़ा, धमतरी, दर्री, बोदरी, मस्तूरी, बीजापुर, पिथौरा और सकरी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी रायपुर में सोमवार को भी मौसम सुहावना बने रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग सहित कई अन्य जिलों के लिए अगले तीन घंटे के दौरान यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
कोरिया।  जिला पंचायत कोरिया के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  योगेंद्र श्रीवास ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने…
 21 July 2026
कोरिया। छोटे-छोटे प्रयास जब जनभागीदारी से जुड़ते हैं, तो उनका असर बड़े बदलाव के रूप में सामने आता है। कोरिया जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा…
 21 July 2026
कोरिया।  शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को त्वरित, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रही है। जिला कोरिया के निवासी  केवल साय इसका…
 21 July 2026
कोरिया। जीवन के उत्तरार्ध में सबसे बड़ी जरूरत एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाने की होती है। कोरिया जिले की ग्राम पंचायत जमगहना निवासी श्रीमती फूलकुंवर के लिए यह सपना अब…
 21 July 2026
कोरबा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने तथा…
 21 July 2026
कोरबा।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में ए0डी0आर0 भवन,…
 21 July 2026
कोरबा। साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर…
 21 July 2026
जगदलपुर।  नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल एवं सीजी…
 21 July 2026
जगदलपुर   बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए रविवार का…
Advt.