कराची पहुंची पाकिस्तान की पहली हंगोर सबमरीन, पानी के अंदर ही नहीं गई, चीनी तकनीक की खुली पोल

Updated on 12-06-2026 12:38 PM
इस्लामाबाद: चीन में बनी पाकिस्तानी नेवी की पहली हंगोर क्लास सबमरीन गुरुवार 11 जून को कराची पहुंच गई। यह सबमरीन चीन से रवाना होकर मलेशिया, इंडोनेशिया, सुंडा जलडमरूमध्य के रास्ते श्रीलंका होते हुए पाकिस्तान पहुंची है। इसे 30 अप्रैल को चीन के हैनान आईलैंड पर पाकिस्तानी सेना में कमीशन किया गया था। गुरुवार को सबमरीन के पाकिस्तानी नेवी के बेड़े में शामिल होने पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सभी को बधाई दी है।

जरदारी ने बताया मील का पत्थर

जरदारी ने इसे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताते हुए चीन की सरकार और वहां के लोगों को उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जरदारी ने कहा कि हंगोर कार्यक्रम पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने इसे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। इस पनडुब्बी को चीन और पाकिस्तान के बीच हुए करार के तहत बनाया गया है। इसमें 8 एयर इंडिपेंडेंट प्रपल्शन (AIP) तकनीक वाली सबमरीन का निर्माण किया जाना है। इनमें 4 पनडुब्बियों को चीन और बाकी 4 को कराची शिपयॉर्ड में तैयार किया जाएगा।

चीनी सबमरीन पर उठे सवाल

हंगोर क्लास सबमरीन का अधिग्रहण कार्यक्रम पाकिस्तानी नेवी के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा अनुबंध है, जिसका अनुमानित बजट 4 से 5 अरब अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, चीन में बनी यह सबमरीन अपने पहले सफर के बाद से ही सवालों के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार, सबमरीन ने चीन से पाकिस्तान का सफर सतह पर रहते हुए ही पूरा किया है। सफर के दौरान हंगोर क्लास पनडुब्बी ने गोता नहीं लगाया है। इसके चलते कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सबमरीन पानी के अंदर क्यों नहीं जा रही है

पाकिस्तान ने क्यों रखा हंगोर क्लास नाम

पाकिस्तान की हंगोर क्लास सबमरीन चीन की Type 039B युवान क्लास सबमरीन का एक्सपोर्ट वर्जन है। हालांकि, इसका हंगोर क्लास नाम रखने की वजह 1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध है। इस युद्ध के दौरान पाकिस्तान के PNS हंगोर ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS खुखरी को डुबो दिया था।

पाकिस्तान की नई सबमरीन क्यों है खास?

पाकिस्तान की हंगोर क्लास सबमरीन एयर इंडिपेंटेंड प्रपल्शन तकनीक से लैस है, जो पाकिस्तानी नेवी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आई है। पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के विपरीत AIP से लैस पनडुब्बियां हफ्तों तक पानी के भीतर रह सकती है। इसके चलते समुद्री गश्ती विमानों, सैटेलाइट और पनडुब्बी रोधी उपकरणों से पता लगाए जाने की संभावना काफी कम हो जाती है। भारतीय नौसेना पहले से ही इस तकनीक की सबमरीन का इस्तेमाल कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.