राम राजा की नगरी ओरछा को 25 करोड़ से संवारेंगे:केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राशि दी

Updated on 04-04-2025 01:14 PM

मध्यप्रदेश में राम राजा की नगरी ओरछा को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 25 करोड़ रुपए दिए हैं। इस राशि से यह नगरी संवारी जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में यह राशि मंजूर की गई है। इससे ओरछा में टूरिस्ट एक्सपीरियंस सेंटर, हुनर शाला, एंट्री प्लाजा के साथ यात्रा पथ का विकास किया जाएगा।

इससे पहले दिसंबर महीने में विरासतों के संरक्षण और संग्रहालयों के विकास आदि के लिए करीब 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। बता दें कि वर्ष 2027-28 में ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए केंद्र सरकार ने यूनेस्को को सिफारिश की है। साथ ही ओरछा को यूनेस्को की एचयूएल (हिस्टोरिकल अर्बन लैंडस्केप) पहल के तहत चुना गया है।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया, योजना के तहत चेलेंज्‍ड बेस्‍ड डेस्‍टिनेशन डेवलपमेंट पहल शुरू की है। जिसका उ‌द्देश्य पूरे देश में पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इस योजना के तहत 50 स्थलों (प्रत्येक राज्य में अधिकतम 5) को विकास के लिए चुना जाना है।

इसके तहत ओरछा को आध्यात्मिक गंतव्य स्थल की श्रेणी में चुना गया है। ओरछा में पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ शहर के सौंदर्यीकरण, ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों और संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। इससे ओरछा में देशी -विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट के संदर्भ में किए जाने वाले कार्य है।

टूरिज्म इंटरप्रेटेशन सेंटर केंद्र सरकार से मिली सहायता से ओरछा में तोपची की हवेली के पास पर्यटन अनुभव केंद्र का विकास किया जाएगा। जिसमें ओरछा का 3डी मॉडल, पैनल्स के माध्यम से ओरछा की ऐतिहासिक यात्रा का प्रदर्शन, बुकिंग कियोस्क, चिल्ड्रन प्ले एरिया और कैफे का निर्माण किया जाएगा।

हुनर शाला स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए जाने वाले सुविनियर को उत्कृष्ट बनाने का प्रशिक्षण देकर हुनर शाला के रूप में बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर्यटक न सिर्फ सुविनियर खरीद सकेंगे, बल्कि उन्हें बनता हुआ देखने के साथ वर्कशॉप में स्वयं बना भी सकेंगे। हुनर शाला में ओपन एयर एमपी थिएटर का भी विकास किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग और दुर्ग समूह के बीच ब्रिज के दोनों ओर एंट्री प्लाजा बनेगा। जिसमें ई चार्जिंग स्टेशन और क्यूआर बेस्ड टिकटिंग की सुविधा होगी।

पर्यटन यात्रा पथ पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ यात्रा पथ का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें पुराने पथों का संरक्षण और नए पथ का निर्माण, पथ के दोनों ओर रंग रोगन, आर्च और छज्जा निर्माण, पर्यटकों को बैठक सुविधा, लाइटिंग और साइनेज का निर्माण होगा। स्थानीय संस्कृति और पर्व को प्रदर्शित करने के लिए पथ किनारे छोटे स्टेज निर्माण किए जाएंगे। जहां स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे।

आधुनिक पर्यटन सुविधाएं पर्यटकों को इसके माध्यम से स्थानीय संस्कृति के महत्व से परिचय होगा। पर्यटकों को सुगम आवागमन के लिए हिप ऑन हिप ऑफ बस की सुविधा रहेगी। ओरछा के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करती एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ स्मारकों के लिए ऑडियो गाइड सिस्टम और फीडबैक मैकेनिज्म की सुविधा रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 April 2025
धार्मिक आयोजन और त्योहारों के समय रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में आपाधापी में कोई हादसा न हो, इसके लिए स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर…
 11 April 2025
मप्र सरकार 1 मई से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करने जा रही है। खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश दिए हैं कि पीडीएस के लिए सभी हितग्राहियों…
 11 April 2025
मप्र में यह साल जब तक खत्म होगा, हम 3 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करके देंगे। और मैं बयानवीरों की तरह नहीं। जो कहता हूं। करके दिखाता हूं।…
 11 April 2025
भोपाल के होटल और ढाबों पर गुरुवार रात में आबकारी अमले ने दबिश दी। यहां पर ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। विभाग ने कुल 33 प्रकरण बनाए।सहायक आबकारी…
 11 April 2025
भोपाल के इतवारा में एक घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। आगजनी की घटना रात 8 बजे की है। करीब 2 घंटे में…
 11 April 2025
एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के तीन दिन बाद ही उसकी सास ने दहेज के लिए…
 11 April 2025
आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की हवाला कारोबारी लोकेश सदाशिवम के साथ भी बिजनेस की डील सामने आई है। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश सदाशिवम के साथ सौरभ…
 11 April 2025
अहमदाबाद में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस मई माह में प्रादेशिक अधिवेशन आयोजित करने जा रही है। यह अधिवेशन 12 से 18 मई…
 11 April 2025
वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध के बाद अब मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने…
Advt.