पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल,89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड

Updated on 15-06-2026 12:21 PM

रायपुर। माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को नई जिंदगी देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा और संबल प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपना और अपने परिवार का मुफ्त इलाज करा सकें। बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में बीजापुर जिले के पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुनर्वास केंद्र बीजापुर में विशेष शिविर आयोजित कर 89 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

’विशेष शिविर में हुआ पंजीयन और कार्ड निर्माण’

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हितग्राहियों का पंजीयन किया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए। इस दौरान हितग्राहियों को योजना की पात्रता, लाभ और उपयोग की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

’आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ’

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र हितग्राही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे जरूरत के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।

’युवाओं में दिखा उत्साह’

इस पहल से पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं में उत्साह देखा गया। हितग्राहियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की और शासन की इस पहल को उपयोगी बताया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को योजना का सीधा लाभ मिला।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास’

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि समाज की मुख्यधारा में लौट रहे युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते कदम’

जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयुष्मान कार्ड निर्माण की यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
 16 June 2026
सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की मंजूर राशि का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के…
 16 June 2026
कोरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के…
 16 June 2026
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह…
 16 June 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम पंचायत निवासी संतराम चौहान…
 16 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
 16 June 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का…
 16 June 2026
बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया…
Advt.