भोपाल में हंसाएंगे स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता:26 जुलाई को रविंद्र भवन में होगा 'कल की चिंता नहीं करता' शो; टिकट बुकिंग शुरू

Updated on 20-07-2026 12:58 PM
भोपाल, रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच हंसी के कुछ पल तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता अपने इंडिया टूर 'कल की चिंता नहीं करता' के तहत 26 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। उनका लाइव शो रविंद्र भवन में आयोजित होगा, जहां वे अपने ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

पिछले कुछ सालों में रवि गुप्ता ने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आम भारतीय परिवारों, छोटे शहरों की जिंदगी, रिश्तों, सामाजिक व्यवहार, कॉर्पोरेट नौकरी और रोजमर्रा की घटनाओं को वे सरल और मजेदार अंदाज में मंच पर पेश करते हैं। यही वजह है कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर करोड़ों बार देखे जा चुके हैं और देशभर में उनके लाइव शो लगातार हाउसफुल रहते हैं।

रोजमर्रा की बातों में ढूंढते हैं कॉमेडी

'कल की चिंता नहीं करता' शो में रवि गुप्ता अपने चर्चित ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच होंगे। उनकी सहज संवाद शैली, सटीक टाइमिंग और बिना बनावटीपन की प्रस्तुति उन्हें देश के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियंस में शामिल करती है। उनकी कॉमेडी युवाओं के साथ-साथ परिवारों को भी पसंद आती है।

बुक माय शो पर शुरू हुई टिकट बुकिंग

कार्यक्रम 26 जुलाई को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित होगा। इसके मुख्य प्रायोजक मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी हैं, जबकि सेज ग्रुप और ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पावर्ड बाय पार्टनर हैं। शो का आर्टिस्ट मैनेजमेंट ओरियल एंटरटेनमेंट कर रहा है।

आयोजकों के अनुसार टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। सीमित सीटों को देखते हुए दर्शकों से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित दर्द निवारक इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 इंजेक्शन जब्त किए हैं।इन इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर…
 21 July 2026
भोपाल। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई दो गंभीर शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।एक ओर आनंदम रेस्टोरेंट की लस्सी में…
 21 July 2026
भोपाल। भोपाल की ओमेगा रिंक बीयरिंग कंपनी के महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरीप्रकाश साइबर ठगी के एक अनोखे मामले का शिकार हुए हैं। उनके क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग…
 21 July 2026
 भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में खेल-खेल में सिलाई मशीन का आयल पी लेने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार शाम मैक्स केयर…
 21 July 2026
भोपाल। शहर में मेट्रो के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस सप्ताह से मेट्रो की सेवाएं बढ़ने जा रही हैं। कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम के…
 21 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड और सत्यापन प्रोसेस शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दस्तावेज अपलोड के लिए एक…
 21 July 2026
 भोपाल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मध्य प्रदेश डाक विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचें, इसके लिए राज्य के सभी…
 21 July 2026
इंदौर। मालवा-निमाड़ में खरीफ सीजन इस बार किसानों के लिए दोहरी चुनौती लेकर आया है। एक ओर जुलाई में लंबी बारिश की खेंच से फसलें संकट में हैं, वहीं दूसरी…
 21 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश होने के बाद इसे लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
Advt.