मीनाक्षी नटराजन मामले को जन-जन तक ले जाएगी कांग्रेस, 15 से 17 जून तक करेगी प्रदर्शन, महिला और युवा मोर्चा को दी जिम्मेदारी

Updated on 13-06-2026 11:50 AM

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निरस्त किए जाने के मामले को कांग्रेस जन-जन तक पहुंचाएगी। 15, 16 और 17 जून को इसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन होगा। इसकी जिम्मेदारी महिला और युवा कांग्रेस के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को सौंपी गई है।प्रदेश कांग्रेस ने महिला, युवा के साथ छात्र इकाई को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक सीट चोरी के इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन की प्रत्येक इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें भाग लें।

जीतू पटवारी ने किया एलान

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं है और जल्दी परिणाम भी नहीं आएंगे। यह लंबी चलेगी और हम तैयार हैं। हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे और सड़क पर भी लड़ाई लड़ेंगे। हमारे सभी संगठन वोट चोरी, सरकार चोरी के बाद इस सीट चोरी के विरुद्ध जनजागरण करेंगे। यह बताया जाएगा कि आपके वोट की भाजपा की नजर में कोई कीमत नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
भोपाल, देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एमपी एटीएस ने मध्य प्रदेश के धार से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद…
 16 June 2026
भोपाल, एमपी में शिक्षक बनने का सपना लिए प्रदेश में शिक्षक भर्ती की दोनों परीक्षाओं को पास करने वाली सरिता कहती है कि हमसे सीएम के 1500 रुपये हर महीने नहीं…
 16 June 2026
भोपाल, अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाने वाले कलेक्टरों के अधिकारों पर शासन ने कैंची चलाई है। कलेक्टरों से कहा गया है कि अवैध कालोनी में…
 16 June 2026
भोपाल, जून महीने की बारिश में मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 35 जिले पिछड़ गए हैं। यहां आंकड़ा माइनस में है। 1 जून से अब तक ओवरऑल 29 प्रतिशत पानी…
 16 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना…
 16 June 2026
भोपाल। प्रदेश में मंगलवार से तबादलों पर फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। सोमवार को अंतिम दिन जल संसाधन, नर्मदा घाटी, लोक निर्माण, खनिज, वाणिज्यिक कर, वित्त सहित अन्य विभागों ने…
 16 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में किसान खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण खाद की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर बोवनी पर न पड़े…
 16 June 2026
भोपाल। अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश ने एक फैसला किया। अब से बिल्डर को प्रापर्टी बेचने से पहले बताया होगा कि…
 16 June 2026
भोपाल। प्रदेश में करीब 10 वर्ष से श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव ने इस पर तेजी से…
Advt.