बैतूल / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल में नगर पालिका भवन का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात् गंज थाना भवन का लोकार्पण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैतूल में 50 करोड़ से क्रिकेट ग्राउंड एवं 20 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उइके, जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर एवं पूर्व विधायक श्री अलकेश आर्य सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।