SIR में दिए फर्जी दस्तावेज तो होगी कार्रवाई, के.रवि कुमार का निर्देश- किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम न जुड़े

Updated on 26-06-2026 02:45 PM
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार शाम सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों-सह-उपायुक्तों को भेजे गए एक पत्र में कहा कि एसआईआर अभियान के मद्देनजर कई जिलों से विभिन्न माध्यमों के जरिए फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसआईआर के फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज जमा न करे


उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर के उद्देश्य से फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज प्राप्त न करे। झारखंड में एसआईआर का कार्य 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे।

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में 5 श्रेणियों के मतदाता शामिल नहीं


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में 5 श्रेणियों एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और रिफ्यूज टू साइन कैटेगरी के मतदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिफ्यूज टू साइन कैटेगरी के अंतर्गत मतदाताओं की दो उप-श्रेणियां आती हैं। पहली - 2026 की मतदाता सूची में कुछ ऐसे मौजूदा मतदाता हैं जो दूसरे देश में चले गए हैं और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली है, लेकिन उन्होंने भारत की मतदाता सूची से अपना नाम नहीं हटवाया है।

विदेशी नागरिकों का पंजीकरण रद्द होगा


झारखण्ड में यदि विदेशी नागरिक जो कानूनी अथवा अवैध तरीकों से रह रहे हैं और यदि पिछले एसएसआर या मतदाता सूची के कंटिन्यूअस अपडेशन के दौरान प्रपत्र-6 में झूठी घोषणा देकर अवैध रूप से मतदाताओं के रूप में अपना पंजीकरण कराया है तो ऐसे व्यक्ति भारत के संविधान के अधिनियम 1950 एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर कि विदेशी नागरिक भारत में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के योग्य नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
मुरैना: चंबल अंचल के मुरैना जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। किशनपुर गांव में रहने…
 27 June 2026
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से पुलिस महकमे को हैरत में डालने वाला एक मामला सामने आया है। यहां के कांटी थाना क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था और…
 27 June 2026
पटनाः बिहार की राजनीति इन दिनों जातीय संकीर्णता की भेंट चढ़ते दिख रही है। प्रतिकितिवादी तत्व जातीय आवरण में हर मामलों को उलझा कर लोकतंत्र के असल मकसद को दूर…
 27 June 2026
पुणे, पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया है कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें…
 27 June 2026
मुंबई, महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का क्वेश्चन पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा…
 26 June 2026
पटना: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब तक मौन रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महापंचायत और जनता के सवालों के बीच बड़ा फैसला लिया है।…
 26 June 2026
जयपुर: अगर आपके मोबाइल पर कोई अनजान वीडियो कॉल आए और सामने पुलिस या कोर्ट की वर्दी में बैठा शख्स कहे कि 'आप डिजिटल अरेस्ट हैं,' तो डरिए मत, बल्कि…
 26 June 2026
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ कड़ी…
 26 June 2026
पुणे, पुणे में मंगतेर केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। केतन को जिस लोहगढ़ किले से धक्का दिया गया था, वहां के गार्ड ने बताया कि उसने सिया…
Advt.