'अमेरिका को फिर पछताना पड़ेगा,' नए हमलों से भड़के ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, खतरे में शांति समझौता!
Updated on
27-06-2026 02:56 PM
तेहरान: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है। अमेरिका ने इसे होर्मुज जलडमरूमध्य में कार्गो जहाज पर एक दिन पहले हुए ड्रोन हमले का जवाब कहा है। अमेरिका की इस नई सैन्य कार्रवाई कार्रवाई से ईरान भड़क गया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि अमेरिका इस 'खेल' को बंद कर दे, अगर ईरान के धैर्य की परीक्षा लेने की कोशिश होगी तो फिर उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि उसे पछताना पड़ेगा। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच शांति समझौता संकट में पड़ता दिख रहा है।
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने बातचीत के बीच ईरान पर हमला किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व कमांडर अजीजी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर बातचीत की शुचिता तोड़ रहे हैं। युद्धविराम का उल्लंघन फिर उनके पीछे हटने और पछतावे का कारण बनेगा।
ईरान-अमेरिका में तनातनी
इब्राहिम अजीजी का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है। इसलिए नियमों का सम्मान करें और हमारे नियंत्रण को तनाव बढ़ाने की कोशिश ना समझें। वहीं शुक्रवार शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर युद्धविराम समझौते पर कोई असहमति है तो ईरान को बात करनी चाहिए लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा।ताजा तनाव की शुरुआत गुरुवार को हुई है, जब ब्रिटिश सेना ने गुरुवार को कहा कि ओमान के तट के पास उसके जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला हुआ। यह हमला जिस रास्ते पर हुआ, उससे ना जाने की धमकी ईरान ने दी थी। इसके जवाब में शुक्रवार को अमेरिका ने हमला कर दिया, जिससे तनाव बढ़ गया।
कार्गो जहाज पर हमले और अमेरिका के जवाबी अटैक से समझौते के लिए चीजें मुश्किल होती दिख रही हैं। शिपिंग विश्लेषकों का कहना है कि ड्रोन हमले ने खाड़ी से बाहर निकलने वाले फंसे हुए जहाजों और कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों के बढ़ते प्रवाह पर एक तरह का साया डाल दिया है। इससे एक बार फिर होर्मुज में यातायात की रफ्तार पर खराब असर हो सकता है।
इस्लामाबाद: भारतीय वायुसेना ने अपने सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के मेंटेनेंस के लिए ब्रिज सपोर्ट टेंडर जारी किया है। इससे पाकिस्तान के उस दावे को धक्का पहुंचा है, जिसमें…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष से बातचीत की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बातचीत…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार भारत के आतंकवाद को समर्थन देने के अपने पुराने दावे को दोहराया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र…
ओटावा: कनाडा आने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में इस साल 60 प्रतिशत की भारी कमी आई है। कनाडा जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में भी तेज गिरावट देखी…
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान से हुए ड्रोन हमले का दोष भारत पर मढ़ दिया है। बीते हफ्ते अफगान तालिबान की सेना ने पाकिस्तान के दो प्रांतों…
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में अमेरिकी मिसाइल के इस्तेमाल से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उस वक्त हर…
ओटावा, कनाडा ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 'कनिष्क' में हुए बम धमाके के पीछे कनाडा में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों का…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एरिया फॉर्मूला (Arria Formula) बैठक में पाकिस्तान की क्लास लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने जम्मू…