एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर भारत की दमदार जीत में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की यादगार गेंदबाजी का अहम योगदान रहा और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।दीप्ति शर्मा ने 5 शिकार किए
दीप्ति शर्मा ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन दिए। इस दौरान उन्होंने 5 शिकार किए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के किसी भी गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम था। उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं महिला टी20 विश्व कप में तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है।महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट
दीप्ति शर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल की सबसे सफल गेंदबाज भी बन गई हैं। भारत की ऑफ स्पिनर के 166 विकेट हो गए हैं। दीप्ति ने अपने करियर में 145 मैच खेले हैं। थाईलैंड महिला टीम की थिपाचा पुथावोंग के नाम 165 विकेट हैं। फुल मेंबर टीम की गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट 152 विकेट के साथ दीप्ति के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट
166 - दीप्ति शर्मा (भारत)
165 - थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड)
160 - हेनरीट इशिमवे (रवांडा)
152 - मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया)
148 - हे कामचोम्फु (थाईलैंड)