न सबसे तेज शतक, न सबसे लंबा छक्का, कुछ और ही वैभव सूर्यवंशी का पहला सपना, ये रही युवा बल्लेबाज की बकेट लिस्ट
Updated on
06-10-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा लक्ष्य सबसे तेज शतक लगाने का है। 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ लंबे छक्के लगाए हैं, लेकिन सबसे लंबा छक्का लगाना उनकी बकेट लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।वैभव सूर्यवंशी की बकेट लिस्ट
- एक ओवर में छह छक्के लगाना
- टी20 में सबसे तेज शतक लगाना
- क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाना
- टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाना
- आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाना
- शानदार कैच पकड़ना, जो क्रिकेट इतिहास में याद किया जाए
- कैसा रहा वैभव का करियर?
- 15 साल के वैभव ने अब तक भारत के लिए 8 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 132 गेंदों का सामना किया है और उनके बल्ले से कुल 246 रन निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 81 रन रहा है। वैभव ने देश के लिए टी20 में 30.75 के औसत और 186.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह 22 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 2 बार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। एशियन गेम्स के दौरान भी वैभव ने मुश्किल पिच पर तेजी से रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 21 गेंद में 38 रन की पारी खेली थी। आईपीएल में बड़े गेंदबाजों को पीटकर बने स्टार
- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कई स्टार गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से बड़े शॉट लगाए थे। इसके बाद ही वह क्रिकेट जगत में लोकप्रिय हो गए। 23 आईपीएल मैचों में उन्होंने 449 गेंदों का सामना किया है और 1028 रन बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 का है। वैभव ने आईपीएल में 44.7 के औसत और 228.96 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 81 चौके और 96 छक्के निकल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 6 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।