'शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा', सोनम वांगचुक ने उड़ाई आमिर खान की खिल्ली, खोली एक्टर की पोल

Updated on 31-08-2026 01:34 PM
सोनम वांगचुक जब जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो आमिर खान ने उनसे इसे खत्म करने की गुजारिश की थी, और साथ ही दावा किया था कि जब वो '3 इडियट्स' बना रहे थे, तो वांगचुक के बारे में नहीं जानते थे। उनका रैंचो का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। अब सोनम वांगचुक ने उसी दावे को लेकर आमिर खान पर न सिर्फ तंज कसा है, बल्कि उनकी खिल्ली भी उड़ाई है। वांगचुक ने यह तक कह दिया कि आमिर को 'गजनी' के किरदार की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया है।

सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में बात की, और आमिर खान की पोल खोल दी। उन्होंने आमिर के साथ अपनी पुरानी मुलाकात भी याद की और कहा कि वह काफी डिटेल्ड मुलाकात थी, जिसमें कुछ आइडियाज भी डिस्कस किए थे।

सोनम वांगचुक ने उड़ाई आमिर खान की खिल्ली

सोनम वांगचुक ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में कहा, 'काफी वीडियोज आए, जिनमें वो गजनी आउटफिट में मेरा भाषण देख रहे थे, तो शायद वो गजनी आउटफिट में थे, तो शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ हो सकता है। 15 मिनट बाद भूल गए होंगे, तो मैं हैरान नहीं हूं। वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम। हमने सुना है कि वो अपने किरदार में बहुत घुस जाते हैं, तो शायद 'गजनी' में वो इतने घुस चुके थे कि जिस अवॉर्ड फंक्शन में वो आए थे, जहां मैं अवॉर्ड ले रहा था, वो भी भूल गए होंगे।'

आमिर संग विस्तार से हुई बातचीत, आइडियाज किए थे शेयर

सोनम वांगचुक ने आगे बताया कि उन्होंने आमिर खान के साथ कई बार विस्तार से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने अपने आइडियाज शेयर किए थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह '3 इडियट्स' को अपनी जिंदगी पर आधारित या अपनी बायोग्राफी नहीं कहेंगे। बल्कि इसे उनसे मिली प्रेरणा का प्रभाव माना जा सकता है।

वांगचुक का दावा- हो सकता है आमिर ने टीम को न बताया हो

वांगचुक ने कहा कि हो सकता है कि आमिर ने अनजाने में ही उनकी बातचीत से कुछ बातें ली हों और उनसे मिले विचारों को टीम के साथ शेयर किया हो। और फिर ओरिजनल स्क्रिप्ट में बदलाव करके उन्हें शामिल कर लिया हो। वांगचुक के मुताबिक, शायद आमिर खान ने अपनी टीम को ये नहीं बताया होगा कि वो आइडियाज आए कहां से थे।

सोनम वांगचुक के लिए यह बोले थे आमिर खान

बता दें कि ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट में बातचीत के दौरान जब आमिर से सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया और यह भीपूछा गया कि '3 इडियट्स' में रैंचो के किरदार के लिए उन्होंने वांगचुक से प्रेरणा ली थी, तो वह बोले थे, 'नहीं, असल में यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम फिल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम वांगचुक के बारे में पता नहीं था। मुझे पता है, मैंने हाल ही में 'चतुर' (एक्टर ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था। नहीं, वह गलत हैं। हो सकता है कि 'चतुर' ऐसा सोच रहे हों, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू, ना ही अभिजात और ना ही मुझे सोनम के बारे में पता था। हालांकि, मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह वैसे भी बहुत अच्छा है। उनकी और उनके काम की इज्जत करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह '3 इडियट्स' के किरदार पर आधारित हों।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 101 करोड़ रुपये से…
 31 August 2026
सोनम वांगचुक जब जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो आमिर खान ने उनसे इसे खत्म करने की गुजारिश की थी, और साथ ही दावा किया था कि जब…
 31 August 2026
टीवी के प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। इस वक्त उनका…
 31 August 2026
जबसे यश की 'टॉक्‍स‍िक' रिलीज हुई है, फिल्‍म को लेकर नेगेटिव रिव्‍यूज की बाढ़ आ गई है। KGF फेम यश की कमबैक फिल्‍म की खूब आलोचना हो रही है, जिसका…
 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
Advt.