गणित नहीं बना तो 8 साल की बच्ची को पीटा:चेहरे पर चोट के निशान, खा-सो नहीं पा रही, स्कूल में झाड़ू लगा रहे बच्चे

Updated on 10-10-2026 01:51 PM

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल और कान के पास थप्पड़ मारे, जिससे उसके चेहरे पर चोट के निशान पड़ गए। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है। शिक्षक ने गुस्से में मारने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है और रात में सो भी नहीं पा रही है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) राजेश चंद्राकर ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई है। घटना फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम भेंडरी स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल की है। बता दें कि शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी को 5 सितंबर 2022 को राज्यपाल के हाथों राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिला था।

वहीं, रायगढ़ जिले के अलोला गांव के सरकारी स्कूल में प्राथमिक कक्षा के बच्चे पढ़ाई करने के बजाय क्लासरूम और कैंपस में झाड़ू लगाते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में DEO श्यामानंद साहू ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

केस 1 - रायगढ़ में स्कूली बच्चों ने लगाई झाड़ू

पहला मामला रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम अलोला स्थित आ.जा. कल्याण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 7 अक्टूबर की सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान करीब 9 बजे बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते नजर आए।

किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वायरल हो रहा है। इसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखरुराम सिदार ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है, मामले में और जानकारी ली जाएगी। फिर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बताया कि स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत स्कूल परिसर में सभी मिलकर साफ-सफाई कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केस 2- राज्यपाल सम्मान पाने वाले टीचर ने छात्रा को जड़े थप्पड़

दूसरा मामला गरियाबंद जिले के ग्राम भेंडरी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। हर रोज की तरह तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा 7 अक्टूबर को स्कूल गई थी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने उसे गणित का सवाल दिया, लेकिन छात्रा उसे हल नहीं कर पाई। ऐसे में गुस्साए शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी।

छात्रा के मुताबिक, शिक्षक ने उसके गाल के नीचे और कान के पास कई थप्पड़ मारे। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि बार-बार सवाल समझाने के बाद भी जब छात्रा उसे नहीं समझ पाई, तो उन्होंने गुस्से में उसे एक-दो थप्पड़ मार दिए।

बता दें कि भागचंद चतुर्वेदी को 5 सितंबर 2022 को तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया था।

ग्रामीणों ने भी कार्रवाई की मांग की

ग्रामीण श्यामगिरि गोस्वामी ने आरोप लगाया कि शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी पहले भी स्कूली बच्चों की पिटाई कर चुके हैं। यह पहली घटना नहीं है और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, पूर्व सरपंच थानेश साहू ने भी छात्रा के साथ मारपीट की निंदा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

DEO ने बनाई 3 सदस्य जांच टीम

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने जांच के लिए तीन सदस्य टीम बनाई है, जिसमें 3 प्रिंसिपल को शामिल किया गया है। जांच कमेटी को 3 दिनों के अंदर रिपोर्ट पेश करना होगा। DEO का कहना है कि जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.