सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

Updated on 16-09-2026 02:07 PM

कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो।

बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।  

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा  करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण किया जाए।

एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी गांवों में सर्वे कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ग्रामवार प्रगति की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने बालको- रिस्दी रोड, व ध्यान चंद चौक, बालको ब्रिज, उरगा-सीतामढ़ी मार्ग एवं बरमपुर ब्रिज से संबंधित निर्माण व मरम्मत कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्याे में शीघ्रता से तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में आवश्यक गति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन एवं विभिन्न जनशिकायतों से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ  प्रतीक जैन, निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी  तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर  इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.