NGT की वर्चुअल सुनवाई में वकील ने स्क्रीन पर लगाया रोबोट; भोपाल बेंच सख्त, बार काउंसिल को दिए कार्रवाई के निर्देश

Updated on 14-08-2026 12:03 PM

भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने का मामला सामने आया।

एनजीटी ने इस व्यवहार को अत्यंत आपत्तिजनक मानते हुए अधिवक्ता प्रशांत तिवारी को भविष्य में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। साथ ही उनके आचरण की जानकारी राज्य बार काउंसिल को भेजकर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये है मामला

दरअसल, एनजीटी की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच में राजस्थान के राजेंद्र यादव बनाम एचपीसीएल एवं अन्य से जुड़े एक मामले पर सुनवाई चल रही थी।
इसमें याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि एचपीसीएल ने संतोष कुमार सैनी को पेट्रोल पंप की डीलरशिप दी है और प्रस्तावित पेट्रोल पंप आवासीय क्षेत्र से निर्धारित न्यूनतम दूरी के मानकों का पालन नहीं करता।
एनजीटी के आदेश में दर्ज घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार को सुनवाई के दौरान वीडियो स्क्रीन पर स्वयं को अधिवक्ता प्रशांत तिवारी बताते हुए संबंधित व्यक्ति ने पहले रोबोट की तस्वीर प्रदर्शित की। इससे सुनवाई के दौरान उनकी वास्तविक पहचान सामने नहीं आ रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.