63 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस,जवाब से संतुष्ट होने पर ही वोटर लिस्ट में शामिल होगा नाम
Updated on
07-08-2026 01:01 PM
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न कैटेगरी के 63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा।
इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच प्रक्रियाधीन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इनमें तार्किक विसंगति वाले 45.55 लाख, नौ मैपिंग वाले 14.03 लाख, जनांकिकीय सम प्रविष्टि वाले 3.65 लाख मतदाताओं के नाम हैं। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब से संतुष्ट होने के बाद उनका अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल हो सकेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार मतदाताओं की ओर से भरे गए इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच प्रक्रियाधीन है।
दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा
उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के उपरांत संचालित दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दावा-आपत्ति के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, मतदाताओं की सुनवाई और दावा आपत्ति का त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दावा-आपत्ति मामलों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिलों में उपलब्ध सक्षम पदाधिकारियों की सूची तत्काल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया ससमय प्रभावी ढंग से पूर्ण की जा सके।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में मतदाताओं की कुल संख्या 2,21,01,249 है। इसमें विभिन्न कैटेगरी के मतदाता जिन्हें निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी स्तर से नोटिस भेजे जाएंगे की कुल संख्या 63,24,116 है। बताया गया है कि मतदाता जिन्हें नोटिस प्राप्त होगी, उनमें नोमैपिंग वाले सत्यापनके लिए मतदाताओं की कुल संख्या 14,03,205 है। जनांकिकीय सम-प्रविष्टियां ) के आधार पर सत्यापन के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 3,65,684 है। वहीं तार्किक विसंगति के आधार पर सत्यापन के लिए मतदाताओं की संख्या 45,55,227 है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…