पाकिस्तान महिला टीम ने क्रिकेट में जीता ब्रॉन्ज, भारत के साथ पोडियम पर खड़े होने का मिला मौका, 12 साल के बाद देखा ये दिन

Updated on 22-09-2026 12:08 PM
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने बांग्लादेश को 31 रनों से करारी शिकस्त दी। एशियन गेम्स के इतिहास में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने पदक जीता है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका से और बांग्लादेश को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आज ही भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला खेला जाना है।


मुश्किल में घिरी टीम को कप्तान फातिमा सना ने उबारा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 12वें ओवर तक महज 67 रन पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे नाजुक मोड़ पर कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला और महज 30 गेंदों में 45 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। फातिमा के अलावा गुल फिरोजा ने 23 गेंदों में 31 रन और आलिया रियाज ने 25 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर और ऋतु मोनी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

उम-ए-हानी की फिरकी में उलझा बांग्लादेश

146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 20 रन के स्कोर तक उसके 3 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कप्तान निगार सुल्ताना (25) और शर्मीन अख्तर (46) ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन बढ़ती रन गति के दबाव के आगे पूरी टीम पस्त हो गई।


पाकिस्तान की ऑफ-स्पिनर उम-ए-हानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और बांग्लादेशी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सका। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में यह पाकिस्तान का कुल मिलाकर दूसरा पदक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.