अंपायर्स ने की थी शिकायत
यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर सू रेडफर्न और वृंदा राठी, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और फोर्थ अंपायर शथिरा जाकिर जेसी ने लगाया था। फिरोजा ने अपना अपराध स्वीकार करने के साथ एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की मैच रेफरी मिशेल परेरा की तरफ से प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिसके चलते किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।पाकिस्तान की शर्मनाक हार
लेवल-1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक फटकार और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक की सजा हो सकती है। 23 जून को खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस दौरान एलिस पेरी ने 48 गेंदों में 71 रन की पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 13.4 ओवरों में 86 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।शुरुआती चारों मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। यह टीम खिताबी रेस से बाहर है। पाकिस्तान अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला 27 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

