सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमला, रेंज रोवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अनिल पंड‍ित की धमकी- अगली बार छाती पर गोली

Updated on 18-09-2026 12:47 PM
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह वारदात उनके घर के बाहर हुई है। हालांकि, इस जानलेवा हमले में 29 साल के सिंगर बाल-बाल बच गए हैं। हमलावरों ने उनकी रेंज रोवर गाड़ी को निशाना बनाया है। सूचना मिलते ही पुलिस जहां मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं वारदात को अंजाम देने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक अनिल पंडि‍त गैंग ने इस हमले की कथ‍ित जिम्‍मेदारी ली है और सिंगर को फोन कॉल का जवाब नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

हरियाणवी गाने 'मोटो', 'विश' और 'फीम' से मशहूर हुए दिलेर खरकिया पर हमले के बाद इंडस्‍ट्री में हड़कंप मच गया है। शुरुआत जानकारी के मुताबिक, गाड़ी पर फायरिंग के तुरंत बाद इस वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अनिल पंडित ने ली है। इसमें चेतावनी दी गई कि सिंगर या तो उसके फोन कॉल का जवाब दें, या फिर सीने पर गोली खाने के लिए तैयार रहे।

गुरुवार रात 10:30 बजे हुई गोलीबारी, बाइक से आया था हमलावर

यह हमला तब किया गया, जब दिलेर की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, जब गोलीबारी हुई तब दिलेर खरकिया गाड़ी में नहीं थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी हुई थी। देर रात को हमला हुआ है। भिवानी के पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि यह वारदात गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक आया और उसने दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की। सूचना मिलती ही स्थानीय पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हिमांशु सोनीपत, हरि बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित ने ये हमला करवाया है। दिलेर खरकिया हमारे फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा। इस बार गोलियां गाड़ी पर चली हैं, यदि कॉल का जवाब नहीं दिया गया तो अगली बार छाती में गोली मारेंगे।
अन‍िल पंड‍ित का कथ‍ित पोस्‍ट

अनिल पंडित के पोस्‍ट में हरि बॉक्‍सर का भी नाम

वारदात के बाद सामने आए पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हरि बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। अनिल पंडित ने दावा किया है कि दिलेर खरकिया उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा। इस बार गोलियां गाड़ी पर चली हैं, यदि उनके कॉल का जवाब नहीं दिया गया तो अगली बार छाती में गोली मार दी जाएगी।

दिलेर खरकिया कौन हैं?

दिलेर खरकिया एक मशहूर हरियाणवी सिंगर और कलाकार हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1997 को हरियाणा के भिवानी जिले के खरक कलां गांव में हुआ है। उनके पिता राजेंद्र खरकिया एक जाने-माने रागनी कलाकार थे। दिलेर खरकिया ने हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में 'मोटो', 'विश' और 'फीम' जैसे कई पॉपुलर गाने गाकर खास पहचान बनाई। उन्हें अक्सर एक्‍ट्रेस और मॉडल अंजलि राघव के साथ म्‍यूजिक वीडियोज में देखा जाता है। दिलेर खरकिया ने 9 साल की उम्र में ही पिता से प्रेरित होकर रागनी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने शुरू कर दिया था। साल 2018 में उन्‍होंने हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में कदम रखा। उनके कुछ सबसे सुपरहिट गानों में 'लीलो चमन', 'जूती काली', 'हाई कोर्ट', 'कबूतरी' और 'आलू मटर' भी शामिल हैं।

गैंगस्‍टर अनिल पंडित कौन है? अमेरिका से चलाता है क्राइम नेटवर्क

इस हमले की जिम्‍मेदारी लेने वाला बदमाश अनिल पंडित का पुराना आपराध‍िक रिकॉर्ड है। इसी साल जून 2026 में पश्चिमी दिल्ली में पंजाबी एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्‍मेदारी भी अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट में ली गई थी। तब इस हमले का कारण गुरु रंधावा का एक्टर सलमान खान से नजदीकी को बताया गया था।

2022 में डंकी रूट से दुबई से अमेरिका पहुंचा अनिल पंडित

पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित अमेरिका में रहता है और वहीं से क्राइम नेटवर्क चलाता है। पुलिस की मुताबिक, अनिल पंडित मूलरूप से पानीपत के रायर कलां गांव का है। चार साल पहले 2022 में नौकरी की तलाश में दुबई गया था और समझा जाता है कि इसके बाद डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। वहां उसकी मुलाकात गैंगस्टर रणदीप मलिक से हुई। पहले तो दोनों एक ट्रांसपोर्ट बिजनस से जुड़े, लेकिन फिर बाद में संगठ‍ित अपराध शुरू कर दिया।

इसी महीने कनाडा में एमी विर्क पर हुई थी फायरिंग

सरेआम फायरिंग और खुलेआम धमकी के दावे के बाद यह मामला गंभीर हो चला है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हमले के पीछे की असल वजह भी जांच का विषय है। जबकि पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बीते कुछ साल में पंजाबी और हरियाणवी गाय‍कों पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीते दिनों कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क पर भी इसी तरह गोलीबारी हुई थी। तब उनकी बुलेटप्रूफ रोल्‍स रॉयस को निशाना बनाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.