पंजाब सरकार की अपील के मामले से सुप्रीम कोर्ट के जज ने खुद को किया अलग, बड़ी वजह आई सामने

Updated on 10-10-2026 12:05 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने से पहले लगभग दो साल तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार की उस अपील पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कथित रिश्वत सिंडिकेट की CBI जांच का निर्देश दिया गया था। इस सिंडिकेट के तार CM के OSD से जुड़े थे और यह पोस्टिंग, ट्रांसफर और टेंडर को प्रभावित करता था।

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने बताई बड़ी वजह

सुनवाई शुरू होने पर जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि जस्टिस नागू इस मामले से खुद को अलग करना चाहते हैं, जबकि पंजाब सरकार की ओर से पेश सीनियर वकील जयदीप गुप्ता ने कहा कि राज्य को उनके बेंच का हिस्सा बने रहने पर कोई आपत्ति नहीं है।
जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि जस्टिस नागू का बेंच पर बने रहना विवाद का विषय बन सकता है, जस्टिस दत्ता ने कहा कि आजकल जानकारी के हजारों जरिया हैं। हमें नहीं पता कि हमले कहां से होंगे।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट की जज पर सवाल उठा चुके हैं

हाल ही में, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट की एक जज की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे और अपने खिलाफ एक आपराधिक मामले से जुड़ी अपील की सुनवाई से उन्हें अलग होने के लिए कहा था।

पंजाब सरकार के वकील जयदीप गुप्ता ने अपनी बात फिर से दोहराई, तो जस्टिस दत्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 17 बेंच हैं और मामला किसी दूसरी बेंच के पास जा सकता है। आदेश में कहा गया कि इस याचिका को ऐसी बेंच के सामने दोबारा लिस्ट करें जिसमें जस्टिस नागू सदस्य न हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
अगले चार साल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश का सबसे सुरक्षित सैन्य रास्ता बनाने की तैयारी है। जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चिकन नेक…
 10 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।…
 10 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने से पहले लगभग दो साल तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार…
 10 October 2026
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर एक ज्ञापन दे आया। इसमें उनके खिलाफ विपक्ष ने…
 10 October 2026
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और…
 10 October 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। इसका खासा असर भी देखने को मिला है। हालांकि, सीजेपी प्रोटेस्ट…
 08 October 2026
 मानसून अपने आखिरी चरण में चल रहा है। बारिश का दौर फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट भी आ गया है। IMD ने 20…
 08 October 2026
नई दिल्लीः भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत और इजरायल को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी हमलों की एक नई लहर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी…
 08 October 2026
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने पर बुधवार को सहमति जताई, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के…
Advt.