सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1234 विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Updated on 20-09-2026 02:31 PM

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के 1234 के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, सेवा, सुशासन, जनभागीदारी तथा विकसित भारत-2047 की संकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की विकास यात्रा के पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी 25 वर्षों में विकसित भारत के अपने सपनों को साझा किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास एवं जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शाला विकास समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के समक्ष अपने विचार रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली जनभागीदारी की भावना है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढऩे से देश में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण को गति मिली है। विद्यार्थी ने कहा कि उनके सपनों का भारत ऐसा होगा, जहां महिलाएं सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगी, बच्चों के हाथों में किताबें होंगी, किसान आधुनिक, जैविक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाएंगे और देश समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों में गत दिवस आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पालकों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्यों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। प्रत्येक विद्यालय से चयनित एक उत्कृष्ट चित्रकला एवं एक भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सुशासन एवं जनभागीदारी की भावना विकसित करना, उन्हें राष्ट्र निर्माण के विचारों से जोडऩा तथा विकसित भारत-2047 के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में बाल एवं युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.