कौन हैं मोहम्मद बासिल, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ऐतिहासिक सिल्वर मेडल, दिया ये बड़ा बयान

Updated on 30-07-2026 02:25 PM
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। बासिल ने कहा कि वह अपने पहले इंटरनेशनल इवेंट में मेडल जीतकर बेहद खुश हूं।

बासिल का मेडल कोच, परिवार और समर्थकों को समर्पित

बासिल ने कहा कि मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरी पहली इंटरनेशनल प्रतियोगिता है। अगली प्रतियोगिता में मैं बेहतर टाइमिंग के साथ वापस आऊंगा। आज मौसम की वजह से मेरी टाइमिंग धीमी थी। मैं यह मेडल अपने कोच, परिवार और सभी समर्थकों को समर्पित करना चाहता हूं। बासिल ने 100 मीटर की रेस को 10.83 सेकंड में पूरा करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वेलियानकोड से निकले, कॉमनवेल्थ में जीते गोल्ड मेडल

केरल के मलप्पुरम के एक छोटे शहर वेलियानकोड के रहने वाले बासिल कोच श्रीनिवासन की अगुवाई में एलएनसीपीई-साई, तिरुवनंतपुरम में ट्रेनिंग के साथ-साथ डिग्री कोर्स कर रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बासिल ने बतौर पैरा एथलीट अपनी पहचान बनाई है। वहीं, 100 मीटर टी47 की फाइनल स्पर्धा में दिलीप ने 10.71 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

कोच ने लिया था गोद

दिलीप ने बताया कि उनके कोच द्वारा गोद लिए जाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। भारतीय पैरा एथलीट ने कहा, "आज गुरु पूर्णिमा है, तो यह मेडल गुरु के लिए गिफ्ट है। मैं बचपन में पेड़ से गिर गया था और उसके कारण मेरा एक हाथ थोड़ा काटना पड़ा। इसके बाद मेरे कोच ने मुझे भागते हुए देखा और मेरे घरवालों को बोला। मेरे घर में थोड़ी तकलीफ थी, तो कोच ने मुझे गोद ले लिया है और वही मेरा सब कुछ करते हैं। नासिक में मैं ट्रेनिंग करता हूं और आज मुझे भागकर बहुत अच्छा लगा।"

प्रधानमंत्री को किया धन्यवाद

दिलीप ने पैरा एथलीट को सपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं पैरा एथलीट्स को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। पैरालंपिक, साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और हमारी सरकार भी बहुत सपोर्ट करती है, जिसके कारण ही हम देश का नाम रोशन कर सके हैं। पहले जब मैं छोटा था, तो लोग मेरा बहुत मजाक उड़ाते थे और मुझे बहुत कुछ बोलते थे, लेकिन मैंने उन सभी की बातों को नजरअंदाज किया। इसके बाद कोच ने मुझे गोद ले लिया और मैं उनके घर में ही रहता हूं। एशियन गेम्स में भी मैं अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं अभी कोई काम नहीं करता हूं और कोच का कहना है कि पहले देश के लिए हमारा ओलंपिक में गोल्ड मेडल होना चाहिए।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.