बिजनौर में महिला रेसलर ने कोतवाल के कमरे में क्यों लगा ली आग? घटना में 60 फीसदी झुलसी, मेरठ रेफर

Updated on 22-06-2026 01:17 PM
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर कोतवाली में रविवार रात न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला रेसलर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद वह इंस्पेक्टर के कमरे जा घुसी। देखते ही देखते इंस्पेक्टर के कार्यालय में आग की लपटें उठने लगीं और पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने पर मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला पहलवान करीब 60 फीसदी झुलस चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला रविवार रात करीब 10:45 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने थाने में पहुंच कर आग लगा ली। आग लगने के बाद महिला दर्द से चीखती हुई कार्यालय से बाहर भागी। आग की लपटें कार्यालय के पर्दों तक पहुंच गईं, जिससे कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल मे डॉक्टरो की माने तो महिला का ऊपरी हिस्सा इतना झूलस गया है की वह बोल नहीं पा रही है, केवल चीख रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी

पुलिस अधिकारियो के अनुसार, 25 वर्षीय महिला ने एमएससी तक शिक्षा हासिल की है। वह रेसलिंग से भी जुड़ी रही है। उसका आरोप है कि बिजनौर निवासी एक फौजी युवक ने उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए। बाद में विवाह से इनकार कर दिया। इसी मामले में उसने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की पहली जांच में पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी।

बाद में महिला की शिकायत पर दोबारा मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। हालांकि, आरोपी फौजी ने हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखी है। इस कारण पुलिस तत्काल उसे गिरफ्तारी नहीं कर सकी। इसी बात से महिला काफी नाराज और परेशान थी।

दोपहर को पहुंची थी थाने

जानकारी के अनुसार, महिला रविवार दोपहर अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची थी। उसने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों ने उसे कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देकर समझाने का प्रयास किया और वापस भेज दिया। बाद में वह रात को फिर थाने पहुंच गई। पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाने लगी।

पुलिस की ओर से जब उसे बताया गया कि अदालत के आदेश के कारण तत्काल गिरफ्तारी संभव नहीं है। इसके बाद उसने कथित तौर पर अपने साथ लाई पेट्रोल की बोतल निकाली। इंस्पेक्टर के कार्यालय में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली।

पिता की हो चुकी है मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के पिता होमगार्ड थे। उनकी कई वर्ष पहले डीएम आवास पर हुए चर्चित गोलीकांड में मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में उसका एक भाई भी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह तत्काल कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, महिला का मेरठ में उपचार जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कानूनसम्मत कार्रवाई की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना…
 22 June 2026
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। ​​सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज…
 22 June 2026
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर कोतवाली में रविवार रात न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला रेसलर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग…
 22 June 2026
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का एक बेहद तल्ख और बड़ा बयान आया है। इसमें वे सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी…
 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
Advt.