भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, रोशनपुरा, दानिश हिल्स, सेमरी, सांईनाथ कॉलोनी, अमरनाथ कॉलोनी, कांकरिया, अमरावत, शांतिनगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैंक कॉलोनी, मीरा कॉम्पलेक्स, अंबर कॉम्पलेक्स एवं आसपास।

  • सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप, सागर ग्रीन हिल्स, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म, सीआई पार्क व्यू, सांईनाथ कॉलोनी, एजी क्लॉसिक, नेताजी हिल्स एवं आसपास।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नगर, आईटी पार्क एवं आसपास।

  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अरेरा हिल्स, लॉ चेंबर एवं आसपास।

  • सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आदित्य एवेन्यू, सूरज नगर एवं आसपास।

  • दोपहर 12 से 2 बजे तक यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकला, सुरैया नगर, अमरावत एवं आसपास के इलाके।

  • दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ग्वाल मोहल्ला, रोशनपुरा, मालवीय नगर, जीवन सागर अपॉर्टमेंट, काशी कॉम्पलेक्स, यादवपुरा एवं आसपास।

  • दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक मानसरोवर कॉम्पलेक्स, जीआरपी कॉलोनी, शांति नगर, 7 नंबर मार्केट एवं आसपास।