भोपाल। ऐंजिल्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में अव्यांश वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ऐंजिल्स वेलफेयर सोसाइटी की सचिव समता अग्रवाल ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा अव्यांश में निवासरत बच्चों एवं अन्य सदस्यों को मिष्ठान, बिस्किट, नमकीन, खाद्य सामग्री तथा रसोईघर में उपयोग आने वाले आवश्यक उपकरण भेंट किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ऐंजिल्स परिवार के सदस्यों ने वहां के निवासियों के साथ मिलकर गीत गाए और एक-दूसरे का हाथ थामकर खुशियों के पल साझा किए। बच्चों एवं अन्य सदस्यों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके उत्साह ने इस आयोजन को बेहद यादगार बना दिया। इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली की खुशियाँ उन लोगों के साथ बाँटना था, जिन्हें स्नेह, अपनत्व और सहयोग की विशेष आवश्यकता है। ऐंजिल्स परिवार ने इस अवसर पर सेवा, संवेदना और मानवीय रिश्तों का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऐंजिल्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों समता, श्रुति, रागिनी, स्मिता, प्रीति, शुचि, इशिता, हेमा, अनीता, श्रीदेवी, संध्या, रजनी, कीर्ति, आंचल, खुशी, मालविका, सागर, मानव अग्निहोत्री एवं संजय कुदेसिया का उल्लेखनीय सहयोग रहा। ऐंजिल्स वेलफेयर सोसाइटी का संकल्प है कि सेवा, सहयोग और स्नेह के माध्यम से समाज के हर जीवन में खुशियों के रंग भरना।