आनंदपुर धाम में पहुंचे हैं 198 पाकिस्तानी, 24 घंटे रखी जा रही है निगरानी, बाहरी लोगों से मिलने पर प्रतिबंध

Updated on 25-09-2026 01:19 PM
अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में अद्वैत मत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री आनंदपुर ट्रस्ट में इन दिनों 198 पाकिस्तानी श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। ये सभी श्रद्धालु आगामी 12 अक्टूबर तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों में भाग लेने भारत आए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आनंदपुर ट्रस्ट परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईसागढ़ थाने की पुलिस 24 घंटे की फुल-टाइम ड्यूटी पर तैनात है। साथ ही विशेष निगरानी रख रही है। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के पवित्र स्थान 'विवेक वन' (समाधि व श्मशान परिसर) में जाकर पूजा-अर्चना और धार्मिक रीतियां निभाईं।


24 घंटे रखी जा रही निगरानी

अशोकनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक विदेश से आए नागरिकों की सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी नागरिक परिसर के अंदर ही मौजूद हैं और पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात है। साथ ही उनकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इतने दिनों की चेकिंग और निगरानी में कोई भी संदिग्ध बात या गतिविधि सामने नहीं आई है, जिससे सुरक्षा का कोई खतरा उत्पन्न हो।

दस्तावेजों की जांच

दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा हो गया, कोई संदिग्ध बात नहीं मिली अशोकनगर एसपी ने बताया कि जिले में आए सभी श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा एवं सभी वैधानिक दस्तावेजों की गहन जांच और वेरिफिकेशन कर लिया गया है। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध बात या व्यक्ति सामने नहीं आई है।


फैमिली के साथ आए हैं लोग

सभी श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ आए हैं। कड़ी चेकिंग सख्त सुरक्षा मानकों का पालन भी कर रहे हैं। सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को परिसर से बाहर और खुले बाजार में जाने या किसी भी बाहरी अज्ञात व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं है।

दुल्हन की तरह सजा आश्रम, आसमान पर अकेला भारत का नक्शा

गौरतलब है कि आनंदपुर ट्रस्ट में 20 सितंबर को आनंदपुर धाम के पंचम पादशाही के 100 जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंदपुर पहुंचे। इसे लेकर पूरे आनंदपुर को आकर्षक रूप से दुल्हन की तरह सजाया गया और धाम में हजारों श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था भी की गई।


इस बीच धाम पर कई धार्मिक आयोजन, पवित्र स्नान ,पूजा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 500 ड्रोन से आसमान में पंचम पादशाही और भारत का नक्शा आसमान में उकेरा गया और आगामी 12 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम होगा ,तब तक सुरक्षा बल पूरे प्रोटोकॉल के साथ तैनात रहेगा और इस मुख्य उत्सव में भाग लेने के बाद श्रद्धालु अपने देश लौट जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
मंडला के पाठा सिहोरा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सरकारी छात्रावास में 6वीं कक्षा के 3 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है कि 7वीं-8वीं के…
 25 September 2026
पहले गले में हल्की खराश थी। अगली सुबह सर्दी और बुखार आ गया। दोपहर तक तेज बदन दर्द भी शुरू हो गया। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला वायरल बुखार…
 25 September 2026
21 साल बाद मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा लौट रही है। 25 सितंबर यानी आज मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी…
 25 September 2026
कटनी: कैमोर में भारत की पहली एस्बेस्ट फैक्ट्री है। इसके खुलने के एक सदी बाद ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ने इस अंग्रेजी विरासत को दुनिया के सामने रखा है। उसकी रिपोर्ट के…
 25 September 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के लिए कनाडा से भोपाल आ रहा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान को लेकर हर दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। डीजीसीए के कड़े नियमों, पायलटों की…
 25 September 2026
अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में अद्वैत मत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री आनंदपुर ट्रस्ट में इन दिनों 198 पाकिस्तानी श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। ये सभी श्रद्धालु आगामी 12 अक्टूबर…
 24 September 2026
पुरी : ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है। बारिश के साथ तेज हवाओं के…
 24 September 2026
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला आज अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटाचान से शादी करने जा रहा। कोर्ट से मिली 12 घंटे की कस्टडी पैरोल के तहत उसे सुबह…
 24 September 2026
आरा: कहा जाता है मां की ममता दुनिया का सबसे अटूट रिश्ता है, लेकिन इस घटना ने मां की ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक नवजात…
Advt.