कंबोडियन गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए 12 घंटे की परोल पर जेल से बाहर आया गैंगस्टर मैनपाल, दोनों के हैं 4 बच्चे

Updated on 24-09-2026 01:52 PM
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला आज अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटाचान से शादी करने जा रहा। कोर्ट से मिली 12 घंटे की कस्टडी पैरोल के तहत उसे सुबह दुलीना जेल से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच फार्म हाउस लाया गया। शादी की तैयारियां परिवार की ओर से पहले ही पूरी कर ली गई थीं। शादी समारोह में करीब 500 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए फार्म हाउस में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आईडी जांची जा रही है। साथ ही मेहमानों के नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जा रहे हैं। मैनपाल को रात 8 बजे से पहले वापस जेल लौटना होगा। दोपहर बाद वह मेटाचान के साथ शादी की रस्में पूरी करेगा।


कंबोडिया में हुई थी दोनों की मुलाकात

मैनपाल वर्ष 2018 में परोल के दौरान फरार होकर कंबोडिया चला गया था। वहां उसने बीयर बार और रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली मेटाचान से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में उनका रिश्ता गहरा हो गया। बताया गया है कि मेटाचान ने मैनपाल के रेस्टोरेंट के कारोबार में भी उसका सहयोग किया। कारोबार में साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आए और बाद में साथ रहने लगे।

तीन बच्चों के साथ भारत पहुंची मेटाचान

मेटाचान 12 सितंबर को अपने तीन बच्चों के साथ भारत पहुंची थी। दोनों के चार बच्चे बताए जा रहे हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी कंबोडिया में है। मेटाचान फिलहाल मैनपाल के दूसरे घर में रह रही है। शादी के बाद मेटाचान 10 अक्टूबर तक अपने ससुराल में रहेगी। इसके बाद वह कंबोडिया लौट जाएगी। जरूरी कागजी कार्रवाई और अनुमति पूरी होने के बाद उसके दोबारा भारत आने की प्रक्रिया की जाएगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
पुरी : ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है। बारिश के साथ तेज हवाओं के…
 24 September 2026
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला आज अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटाचान से शादी करने जा रहा। कोर्ट से मिली 12 घंटे की कस्टडी पैरोल के तहत उसे सुबह…
 24 September 2026
आरा: कहा जाता है मां की ममता दुनिया का सबसे अटूट रिश्ता है, लेकिन इस घटना ने मां की ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक नवजात…
 24 September 2026
खंडवा: 17 सितंबर से प्रदेश में लागू हुई 'स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवासीय भू-अधिकार और रजिस्ट्री दिलाना है। हालांकि,…
 24 September 2026
कोलकाता : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित 'अडानी आरोग्य मंदिर' में 4,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश का ऐलान किया। यह एक हेल्थकेयर…
 24 September 2026
जमशेदपुरः झारखंड में जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक…
 22 September 2026
लखनऊ: 2000 बैच के आईएएस अफसर रणवीर प्रसाद ने यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। कुछ दिन पहले ही वह प्रमुख…
 22 September 2026
पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई EOU ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। EOU की टीम ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी)…
 22 September 2026
मुंबई : पूर्व न्यायमूर्ति आर. सी. चव्हाण ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मसौदा तैयार करने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समिति से इस्तीफा दे दिया…
Advt.