आजकल स्मार्टफोन काफी महंगे आते हैं और उनके खो जाने से लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो जाता है। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने कुछ प्रीपेड प्लान के साथ फ्री हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस दे रही है। इसका मतलब है कि अगर आपका फोन खो जाता है, तो आपको 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम कवर मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा कंपनी के सिर्फ तीन प्लान में मिल रही है और ये तीनों प्लान्स डेटा पैक हैं। इसमें 251 रुपये, 201 रुपये और 61 रुपये का प्लान शामिल है। आइये, इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।
251 रुपये वाले प्लान में मिल रहा ऑफर
अगर हम कंपनी के 251 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 30 दिन के लिए 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं है। हालांकि, प्लान में 365 दिन यानी एक साल के लिए 25,000 रुपये तक का हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस कवर मिल रहा है।
201 वाले प्लान में भी मिल रहा बेनिफिट
Vi के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 10GB डेटा 30 दिनों यानी एक महीने के लिए मिल रहा है। यह प्लान भी कॉल्स और एसएमएस की सुविधा नहीं देता है। इसमें 25000 रुपये तक का कवर भी है, लेकिन यह बेनिफिट्स 180 दिनों के लिए है।
61 रुपये वाला प्लान
अगर आप ज्यादा रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं तो कम बजट में या ट्रॉयल के तौर पर इस सर्विस को आजमा सकते हैं। कंपनी के 61 रुपये वाले प्लान में एक महीने के लिए 25,000 तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेेटा 15 दिनों के लिए मिलता है।
यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जो महंगे फोन इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अपने फोन खो जाने का डर रहता है। वे 61 रुपये खर्च करके अपने 25 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।