आजकल लोग सिर्फ अपनी रोजमर्रा की उलझनें सुलझाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढने के लिए भी AI चैटबॉट्स की मदद ले रहे हैं। इस बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए OpenAI और Anthropic जैसी बड़ी कंपनियों ने खास हेल्थ फीचर्स वाले AI टूल्स पर काम करना शुरू कर दिया है। अकेले OpenAI के चैटबॉट से ही हर हफ्ते 3 करोड़ से ज्यादा हेल्थ से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसको देखते हुए Apple ने भी एक नया ऐप लॉन्च किया है। हालांकि, Apple जल्दबाजी में कोई चैटबॉट लाने के बजाय यह समझना चाहता है कि लोग सेहत के लिए AI का इस्तेमाल कैसे करते हैं और उन्हें क्लिनिकल आधार पर सुरक्षित और सटीक जानकारी कैसे दी जा सकती है। इसकी स्टडी करने के लिए ही कंपनी ने यह नया ऐप पेश किया है।
इन फोन्स पर चलेगा ऐप
ऐपल ने हेल्थकेयर AI कंपनी ओपनएविडेंस (OpenEvidence) के साथ मिलकर एक नया स्टडी ऐप लॉन्च किया है। 21 साल से अधिक उम्र के उन यूजर्स को इनवाइट कर रहा है, जो आईफोन 15 या उसके बाद के मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें iOS 26 या उससे नया वर्जन चल रहा है। साथ ही, जिनमें ऐपल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) की सुविधा मिलती है। कंपनी का उद्देश्य 12 महीने से अधिक समय तक चलने वाली इस स्टडी में 2,00,000 तक प्रतिभागियों को शामिल करना है।
ChatGPT या Claude की तरह ऐप से पूछें सवाल
बता दें कि इस नए ऐप से यूजर्स स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछ सकते हैं। यह ठीक वैसे ही है जैसे वे ChatGPT या Claude पर पूछते हैं। ऐप यूजर्स के सवालों का जवाब क्लिनिकल डेटा के आधार पर देगा, जो द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन, जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन और नेचर जैसे सोर्स से लिए गए होंगे। ऐपल का कहना है कि यह ऐप रोजमर्रा के मेडिकल सवालों के आसान जवाब देने की कोशिश करेगा। यूजर्स इन जवाबों को रेट कर सकते हैं और अपना फीडबैक दे सकते हैं। साथ ही, उनसे हर महीने होने वाले सर्वे में हिस्सा लेने के लिए भी कहा जाएगा।
ऐप कैसे करेगा मदद?
ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर ऐप से अधिक व्यक्तिगत और सटीक सुझाव पाने के लिए हेल्थकिट के साथ डेटा शेयर कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यह ऐप प्रतिभागियों को डॉक्टर के पास जाने से पहले बेहतर ढंग से तैयार होने में मदद कर सकता है और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताओं के जवाब पाने के लिए यूजर्स को सही विशेषज्ञों के पास जाने की सलाह भी देगा।
पूरी तरह सुरक्षित रहेगा डेटा
ऐपल ने यह साफ कर दिया है कि डेटा को एक सुरक्षित थर्ड-पार्टी क्लाउड प्रोवाइडर को भेजने से पहले उसे एनोनिमाइज कर दिया जाएगा यानी उसमें से पहचान से जुड़ी जानकारी हटा दी जाएगी। साथ ही, इस डेटा का इस्तेमाल किसी भी तरह के AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, ओपनएविडेंस 24 घंटे के बाद क्वेरी और रिस्पॉन्स डेटा को डिलीट कर देता है।
यह ऐप अभी सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। अभी यह साफ नहीं है कि ऐपल अपने हेल्थ ऐप या सिरी में AI-आधारित जवाब देने की सुविधा लाना चाहता है या नहीं।
Apple Health