आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में बड़ा नाम बनने से पहले जेनसन हुआंग ने अपने काम के शुरुआत एक रेस्टोरेंट में काम किया था, जहां वे बर्तन धोते थे और वेटर का काम करते थे। इन दिनों हनी ट्रैप से जुड़े एक विवाद के चलते एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के प्रमुख होने से पहले वे महज 15 साल की उम्र में अमेरिका के पोर्टलैंड के डेनीज रेस्तरां में नौकरी करते थे और वे उस समय अपने परिवार के साथ खुश थे। उस समय Nvidia कंपनी शुरू भी नहीं की गई थी। कुछ साल पहले अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए हुआंग ने कहा था कि उनके पास एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी समेत वह सब कुछ है, जिसकी वे उम्मीद कर सकते थे। हालांकि, अब एक विवाद की वजह से एनवीडिया में उनकी लीडरशिप खत्म हो गई है, जिसके बाद उनकी इन बातों के मायने पूरी तरह बदल गए हैं।
पत्नी और बच्चों की अहमियत ज्यादा


2025 में टाइम (TIME) को दिए एक इंटरव्यू में हुआंग ने उन चीजों के बारे में बात की थी, जिन्हें वे अपने जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। अपनी उपलब्धियों और दौलत के बारे में बात करने के बजाय, उन्होंने अपनी पत्नी लोरी हुआंग, अपने बड़े हो चुके बच्चों और दो कुत्तों का जिक्र किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसी कोई चीज है जिससे उन्हें जलन होती है, तो उस समय उन्हें ऐसी कोई चीज याद नहीं आती। बातचीत के दौरान हुआंग ने कहा कि मेरा जीवन बहुत साधारण है और मुझे यह पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इससे बेहतर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता।


बर्तन धोने का करते थे काम


रेस्टोरेंट के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए हुआंग ने कहा कि मैं एक डिशवॉशर और बसबॉय था। मैं टेबल पर इंतजार करता था। उन्होंने एक साथ कई कॉफी कप उठाने की अपनी काबिलियत पर मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे ज्यादा कॉफी के कप एक साथ कोई नहीं संभाल सकता। लेकिन उनके एक कदम ने ना उनके प्रोफेशनल करियर बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को भी खराब कर दिया है।


छोड़ना पड़ा Nvidia के CEO का पद


दरअसल, नवंबर 2026 में हुआंग ने यह बात मानी कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। 8 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के कर्मचारियों को भेजे गए एक मैसेज में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए अपनी पत्नी लोरी और बच्चों से माफी मांगी। दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया, जब सिंगापुर की एक महिला कारोबारी ऐलिस हुआंग के साथ उनके रिश्तों की खबरें मीडिया में आईं। वहीं, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस बात का शक है कि ऐलिस हुआंग का संबंध चीन की खुफिया एजेंसियों से हो सकता है।

इसके बाद एनवीडिया के बोर्ड ने जांच शुरू की कि क्या कंपनी के CEO को किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बनाया गया था। 12 नवंबर को कंपनी ने घोषणा की कि हुआंग ने CEO, अध्यक्ष और बोर्ड के सदस्य के पदों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने CFO कोलेट क्रेस्स को CEO नियुक्त किया।


एक गलती के कारण विवादों में घिरे


एक साधारण रेस्टोरेंच में बर्तन धोने से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी खड़ी करने तक का जेनसन हुआंग का सफर टेक जगत की सबसे प्रेरक कहानियों में से एक रहा है। लेकिन एक निजी गलती ने दशकों की इस मेहनत पर दाग लगा दिया है। जिस सादगी और खुशहाल परिवार को वे कभी अपनी सबसे बड़ी ताकत और दौलत बताते थे, आज वही विवादों के घेरे में है।