दीपावली का त्योहार 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा। 7 नवंबर को रूप चौदस है। 8 नवंबर को मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर दीपावली मनाई जाएगी।

इस बार गोवर्धन पूजा पर ज्योतिषों की अलग-अलग राय है। सम्राट पंचाग के अनुसार दीपावली के एक दिन बाद यानी 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है।

वहीं, सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार- गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का भोग 9 नवंबर को ही लगाया जाएगा। 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या भी है।

11 नवंबर भाईदूज तक हर दिन पूजा, दीपदान और खरीदारी के लिए भी अलग-अलग मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्यों पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि इस बार तिथियों के क्रम के कारण दीपोत्सव 6 दिन तक चलेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. पं. दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि गृहस्थ प्रदोषकाल में महालक्ष्मी पूजन कर सकते हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दिन के समय भी पूजा के मुहूर्त हैं।