बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जनरल मैनेजर के ठिकानों पर EOU की रेड, जानिए क्या-क्या मिला
Updated on
22-09-2026 12:53 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई EOU ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। EOU की टीम ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापा मारा। आरोपी अधिकारी कमलेश कुमार वैशाली जिले के जंदाहा के निवासी हैं। उन पर आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का आरोप है।EOU की बड़ी छापेमारी
आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से बताया गया कि 'विशेष न्यायालय निगरानी पटना से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर तलाशी की कारवाई शुरू की गई। कमलेश कुमार पर ज्ञात आय के वैध श्रोतों से कुल 3,12,51,000 रुपये (तीन करोड़ बारह लाख इकावन हजार रुपये) की आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का आरोप है। ये उनकी ज्ञात आय से लगभग 103.30% अधिक है।कमलेश कुमार के इन चार ठिकाने पर EOU कर रही है तलाशी की कारवाई
- ग्राम -सर्वोदय मैदान जंदाहा थाना-जंदाहा जिला-वैशाली स्थित पैतृक आवास
- फ्लैट 302 C ब्लॉक, मनमोहन अपार्टमेंट रामकृष्ण पथ नॉर्थ SK puri पटना
- मेघा विल्डिंग, राजीव नगर रोड नंम्बर-25C जिला पटना
- महाप्रबंधक (तकनीकी) बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना स्थित कार्यालय कक्ष
EOU की छापेमारी के बाद मचा हड़कंप
आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई के बाद रेड वाली जगहों पर हड़कंप मच गया। इस दौरान EOU की टीम ने रेड वाली जगह से किसी के भी अंदर या बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी। खबर लिखे जाने तक EOU ने बताया कि तलाशी जारी है। इसके खत्म होने के बाद ही पूरी और स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
आर्थिक अपराध इकाई लगातार दे रही है दबिश
EOU ने हाल के दिनों में काफी तेजी से दबिश देनी शुरू की है। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने कई भ्रष्टाचारियों की जड़ें खोद दीं। हाल ही में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कुख्यात अपराधी गुड्डू यादव के सहयोगी रघुनाथ यादव को दबोच लिया था। हाल ही में EOU ने नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को भी रिमांड पर लिया था। संगठित अपराध पर इसे EOU की बड़ी चोट माना गया था।