गांधीनगर नगर निगम चुनाव में अमित शाह क्या दोहराएंगे इतिहास, 11 अक्टूबर को वोटिंग, 13 को होगा आखिरी फैसला

Updated on 22-09-2026 12:50 PM
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनावों में अभी 14 महीने का वक्त बाकी है लेकिन गुजरात की राजधानी गांधीनगर के नगर निगम चुनावों के ऐलान ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। 2021 गांधीनगर निगम चुनाव का काफी हाईवोल्टेज रहा था। आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगाई थी लेकिन तत्कालीन प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल की मजबूत घेरेबंदी में आप सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस 2 सीटें जीत पाई थी। बीजेपी ने गांधीनगर नगर निगम में पहली बार अपने बूते पर पूर्ण बहुमत हासिल करके मेयर के पद पर कब्जा जमाया था।

त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद

ऐसे में जब आगे विधानसभा चुनाव होने हैं तब गांधीनगर निगम चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है। चुनावों में बीजेपी के सामने आप और कांग्रेस के अलग-अलग लड़ने की पूरी उम्मीद है। दोनों दलों की अगर सीटें बढ़ी तो उनका मनोबल बढ़ेगा तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी चाहेगी कि एक भी सीट न घटे, ताकि विपक्ष को कोई मनौवैज्ञानिक लाभ मिले।

गांधीनगर से अमित शाह हैं सांसद

गांधीनगर नगर निगम का एक बड़ा हिस्सा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में गांधीनगर निगम चुनावों के परिणाम काफी अहम माने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गांधीनगर नगर निगम के अब तक तीन चुनाव हुए हैं। गांधीनगर जिला 1964 में बना था। तब वर्ष 1964 में अहमदाबाद और मेहसाना जिलों के कुछ हिस्सों को अलग करके बनाया गया था। गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 मार्च 2010 को गांधीनगर नगर निगम बना था।

कांग्रेस ने हासिल की थी जीत

2011 के पहले चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2016 के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला टाई हुआ था। दोनों को 16-16 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने दलबदल से अपना बोर्ड बना लिया था। तीसरे चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने 44 में 41 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था। राज्य चुनाव आयोग ने चौथे चुनाव का ऐलान कर दिया है। 11 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 13 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
लखनऊ: 2000 बैच के आईएएस अफसर रणवीर प्रसाद ने यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। कुछ दिन पहले ही वह प्रमुख…
 22 September 2026
पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई EOU ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। EOU की टीम ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी)…
 22 September 2026
मुंबई : पूर्व न्यायमूर्ति आर. सी. चव्हाण ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मसौदा तैयार करने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समिति से इस्तीफा दे दिया…
 22 September 2026
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनावों में अभी 14 महीने का वक्त बाकी है लेकिन गुजरात की राजधानी गांधीनगर के नगर निगम चुनावों के ऐलान ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है।…
 22 September 2026
पटना: बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ घटी हैवानियत की घटना के बाद प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस वीभत्स घटना को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर…
 22 September 2026
जमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और शर्मनाक हरकत के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। ये एनकाउंटर जमुई जिले में ही हुआ, जहां छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव…
 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
Advt.